फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के शपथ ग्रहण के दौरान कांग्रेस समर्थक की मौत

Mon, 13 May 2013 03:42 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नाटक के बंगलुरू के कांतिराव स्टेडियम में सिद्धारमैया के सीएम पद के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान आज एक पचास वर्षीय कांग्रेस समर्थक की मौत हो गई।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टों के अऩुसार, पुलिस ने मृतक का नाम मांजप्पा बताया है।

शपथ ग्रहण समारोह में राज्यभर से लगभग पचास हजार कांग्रेस समर्थकों की भीड़ जुटी थी। शपथ ग्रहण समारोह से वापस लौटते समय गेट नंबर सात पर मांजप्पा अचानक गिर पड़े।

उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की जिसके बाद स्टडियम के बगल के प्राइवेट हॉस्पिटल में उनको ले जाया गया।

वहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मांजप्पा को दिल का दौरा पड़ा लेकिन पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें