फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ पर अमित शाह के बयान से खड़ा हुआ सियासी तूफान

Mon, 05 May 2014 11:41 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं भाजपा के प्रदेश प्रभारी अमित शाह ने सपा-बसपा और कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा की सरकारों ने वीरों की भूमि आजमगढ़ को आतंकवाद का गढ़ बना दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इंडियन मुजाहिद्दीन ने देश में 12 बम ब्लास्ट किए। एक बार विस्फोट गुजरात में भी हुआ लेकिन गुजरात पुलिस ने सभी को धर दबोचा, इसमें आजमगढ़ के भी आतंकवादी थे।

शाह ने कहा, "अब यूपी सरकार आतंकवादियों को छोड़ना चाहती है। उन्होंने आह्वान किया कि देश को दहलाने वाले आतंकवादियों को रिहा करने वाली सपा सरकार के साथ केंद्र की मां-बेटे की सरकार को भी उखाड़ फेंकना है।"
विज्ञापन

'मुलायम से यूपी तक तो संभलता नहीं'

शाह रविवार को भाजपा प्रत्याशी रमाकांत यादव के समर्थन में आजमगढ़ के सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के मनिकाडीह गांव में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव से लखनऊ तो संभलता नहीं दिल्ली के सपने देखने लगे हैं। नेता जी कहते हैं सपा को वोट दें। यह बात समझ में आती है। पीएम कैसे बनेंगे?

अमित शाह ने कहा, "यह समझ से परे है क्योंकि कर्नाटक, गुजरात, उड़ीसा, बिहार आदि राज्यों से उन्हें एक भी सीट नहीं मिलने जा रही है। केंद्र में मां-बेटे की सरकार बताते हुए उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार यह कहकर सत्ता में आई कि सौ दिन में महंगाई को नेस्तनाबूद कर देंगे लेकिन 10 साल में महंगाई पर कुछ नहीं किया।"

कांग्रेस को भी लिया आड़े हाथों

अमित शाह ने कहा कि यह अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है। घपला कर कांग्रेस 12 लाख करोड़ डकार गई। सीमा सुरक्षा के मामले में भी यूपीए सरकार फेल साबित हुई।

बांग्लादेश, चीन, पाकिस्तान सीमा का आए दिन अतिक्रमण करते हैं। यूपी के सपूत हेमराज का सिर काट ले गए। उन्होंने कहा सपा-बसपा यूपीए का समर्थन नहीं करती तो देश में महंगाई, सीमाओं का यह हाल नहीं होता।

सभा को सांसद रमाकांत यादव, पूर्व राज्यसभा सदस्य दरोगा सरोज, जयनाथ सिंह, देवेंद्र सिंह, योगेंद्र यादव आदि ने भी संबोधित किया। जाहिर है, पूर्वांचल में भाजपा पूरा जोर लगाना चाहती है।

'मुलायम का समाजवाद परिवारवाद में सिमटा'

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अमित शाह ने कहा कि मुलायम का समाजवाद परिवारवाद में सिमट गया है। गलती से नेता जी आजमगढ़ सीट से जीत गए तो इस्तीफा देकर यह सीट अपने एक और बेटे को दे देंगे।

यहां की जनता को यह निर्णय लेना होगा कि उसे यहां का बेटा चाहिए या फिर इटावा का बेटा चाहिए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपने एक बयान को लेकर पाबंदी का सामना कर चुके अमित शाह का यह बयान भी विवादों में आ गया है।

भाजपा के विरोधी दलों ने शाह के इस बयान पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। उनका कहना है कि यह चुनाव के वक्‍त माहौल को सांप्रदायिक करने की कोशिश है, ताकि ध्रुवीकरण से वोट बटोरे जा सकें।

अखिलेश ने अमित शाह पर किया पलटवार

अमित शाह का समाजवादी पार्टी पर हमला उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को काफी अखरा। उन्होंने इस बयान को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की है और साथ ही शाह पर पाबंदी लगाने की मांग की है।

उनका कहना है‌ कि भाजपा अपने चुनावी एजेंडे के लिए माहौल को सांप्रदायिक रंग दे रही है, जिससे माहौल बिगड़ सकता है, ऐसे में चुनाव आयोग को शाह के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

बसपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने एक बार फिर इसे भाजपा और सपा की मिलीभगत बताया है। उन्होंने यहां तक कहा कि शाह के उत्तर प्रदेश में दाखिल होने पर पाबंदी लगा दी जाए। मायावती ने कहा, "आजमगढ़ से भाजपा ने जिसे टिकट दिया है, वो खुद आतंकवादी है।"

मायावती ने भी हमला बोला

भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी और वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह, दोनों जल्‍द ही फैजाबाद जाने वाले हैं और मायावती ने इस दौरे को लेकर भी उन्हें चेता दिया है।

मायावती ने कहा, "वे दोनों फैजाबाद जा रहे हैं। वहां जाकर उन्हें कोई भी इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए, जिससे सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगड़े। उन्हें वोट की राजनीति करने से बचना चाहिए।"

बसपा प्रमुख ने कहा, "यह मामला फिलहाल माननीय अदालत में ल‌ंबित है और उसके फैसले का इंतजार किया जाना चाहिए। और अदालत जो भी फैसला सुनाएगी, उसका सम्मान होना चाहिए।"
विज्ञापन

भाजपा ने किया बयान का बचाव

कांग्रेस ने भी अमित शाह पर हमला बोलने का मौका नहीं छोड़ा। वरिष्‍ठ पार्टी नेता राशिद अल्वी ने कहा कि यह आजमगढ़ को आतंक का अड्डा बताने वाला शाह का बयान अफसोसजनक है और इसकी कड़ी आलोचना होनी चाहिए।

मुस्लिम धर्मगुरु राशिद फिरंगी महली ने कह‌ा ‌जैसा कि इल्म था‌, भाजपा ने अपने कम्युनल एजेंडे को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है और वो इसी के आधार पर वोट बटोरना चाहती है।

हालांकि, भाजपा ने शाह के बयान का बचाव किया है। सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि जो शाह ने कहा, उसमें सच्चाई। तथ्य इस बात का सबूत देते हैं और उनसे कैसे इनकार किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें