फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कांग्रेस और कम्यूनिस्ट अपने नाम के आगे से हटा दें भारतीय'

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश शर्मा ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) मामले में माकपा ओर कांग्रेस पर निशाना साधा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा जेएनयू में जो कुछ हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन इस मामले में कांग्रेस और माकपा जिस तरह की राजनीति कर रही है वह बेहद निराशाजनक है। जेएनयू में कश्मीर की आजादी और अफजल गुरू के समर्थन में नारेबाजी हो रही है और ये दोनों दल राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगे हुए है। अगर इन्हें ऐसे ही करना है तो अपनी पार्टी के आगे ‘भारतीय’ हटा दें।

एक वैवाहिक समारोह में भाग लेने आए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और गुजरात के प्रभारी डॉ. शर्मा सोमवार को ही इलाहाबाद पहुंचे। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जेएनयू मामले में गृहमंत्री बयान दे चुके हैं कि वहां जो कुछ हुआ उसमें आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद का समर्थन प्राप्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन

'विरोधी नारों का समर्थन बर्दाश्त नहीं'

किसी दल को अगर भाजपा के बारे में अपशब्दों का प्रयोग करना है तो वह करे, लेकिन राष्ट्र विरोधी लोगों का कोई समर्थन करे, यह बर्दाश्त नहीं। इसके पूर्व इलाहाबाद पहुंचने के बाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

वे भाजपा नेता सुबोध सिंह के साथ पार्टी नेता सुशील मिश्र और शशांक त्रिपाठी के घर भी गए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बालसन चौराहा स्थित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय, देवेंद्र मिश्र, नरेंद्र देव पांडेय, राजू राय, अशोक दुबे, रिंकू तिवारी, उमेश मिश्र आदि मौजूद रहे। डॉ. शर्मा शाम को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के भी घर गए। यहां राज्यपाल की पत्नी स्वर्गीय सुधा त्रिपाठी के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें