फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनावों से राजस्थान में वापस लौटी कांग्रेस

Sun, 08 Feb 2015 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के पंचायत चुनावों में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव और नगर निगम के चुनावों के बाद वापसी करते हुए बेहतर प्रदर्शन किया है। पार्टी ने जिला परिषद् की 33 में 6 सीटें जीती हैं जबकि सत्ताधारी बीजेपी को 7 सीटें मिली हैं। तीन चरणों में संपन्न हुए पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस ने समिति की 6236 सीटों में से 740 और बीजेपी ने 937 सीटें जीती हैं।
विज्ञापन


निर्दलीयों ने 124 और बहुजन समाज पार्टी ने 5 सीटें जीती हैं। 295 पंचायत समिति में से बीजेपी ने 41 जबकि कांग्रेस ने 31 सीटें जीती हैं। राज्य चुनाव आयोग के प्रवक्ता के अनुसार 1041 जिला परिषद् वार्ड्स में से बीजेपी ने 174 और कांग्रेस ने 144 में जीत दर्ज की।

बीजेपी ने चितौड़गढ़, बारां, झालावाड़, राजसमंद, टोंक, प्रतापगढ़ और सिरोही जिला परिषद् में जीत दर्ज की। जबकि कांग्रेस ने कोटा, सवाईमाधोपुर, जैसलमेर, करौली और बूंदी जिला परिषद् में अपना परचम लहराया।
विज्ञापन


बीजेपी पिछले साल सितम्बर में हुए विधानसभा उपचुनाव में 4 में से 3 सीटें हार गई थी। इस बार पंचायत चुनाव में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से एक दिन पहले उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता का मामला सुर्खियों में रहा था।

इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की गई थी। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में करने की बात कही थी। हाईकोर्ट ने चुनाव प्रक्रिया के प्रारंभ होने का हवाला देते हुए मामले में हस्तक्षेप से इंकार किया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें