फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला खरगा में डाका, महिला की हत्या

Sun, 08 Feb 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नगला खरगा में छह नकाबपोश बदमाशों ने शनिवार शाम को किसान के घर धावा बोल दिया। तमंचों के बल पर दंपति को बंधक बनाकर घर में रखे 10 लाख रुपये लूट लिए। किसान के विरोध करने पर बदमाशों ने किसान की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। चीखपुकार और गोली की आवाज सुनकर किसान के रिश्तेदार मौके पर पहुंचे, लेकिन बदमाश खेतों में होकर भाग निकले। सूचना पर सीओ एत्मादपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गांव नगला खरगा निवासी बहादुर सिंह मुर्गी दाने का काम करते हैं। उनका और उनके साले वीरेंद्र सिंह का मकान गांव के बाहर स्थित हैं। बहादुर सिंह मूल रूप से एत्मादपुर के गांव बंगारा के रहने वाले हैं। यमुना एक्सप्रेस वे के लिए जमीन अधिग्रहण के बाद मिले पैसे से उन्होंने नगला खरगा में जमीन खरीदी और मकान बनवा लिए। चार साल से दोनों परिवार यहीं रहते हैं। बहादुर सिंह ने बताया कि शाम सात बजे वह अपनी पत्नी मनोज देवी (32) और चारों बच्चों के साथ घर में था। तभी आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया। उनके हाथों में तमंचे और बंदूकें थीं। बदमाश घर में घुसते ही आंगन में बैठे बहादुर और उनकी पत्नी मनोज को हथियारों के बल पर खींचकर कमरे में ले गए। इसके बाद कहा कि जमीन का पैसा कहां है। बहादुर सिंह के आनाकानी करने पर बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी। मनोज देवी से अलमारी की चाबी छीनकर दस लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर एक बदमाश ने तमंचे से बहादुर सिंह पर गोली चलाई, तभी मनोज देवी बीच में आ गई। गोली उसके सीने में लगी और वह जमीन पर गिर पड़ी। गोली की आवाज और चीखपुकार सुनकर पड़ोस में रहने वाले वीरेंद्र के घरवाले मौके पर दौड़े, लेकिन बदमाश पास के खेतों में कूदकर भाग निकले। कुछ ही देर में घटना की जानकारी पर सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठे हो गए, लेकिन तब तक मनोज देवी दम तोड़ चुकी थीं। सूचना पर सीओ एत्मादपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डॉग स्कवायड को भी बुलाया गया। बहादुर सिंह ने दो बदमाशों को पहचान लिया है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें