कांग्रेस और भाजपा के बीच चल रहा सियासी घमासान अब और जोर पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस ने अब भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के संबध हवाला से बताया है। काग्रेस ने इस संबध में मोदी की कुछ तस्वीरें भी रिलीज की हैं।
कांग्रेस का खुलासा भाजपा की ओर से रविवार को दामादश्री नाम की पुस्तिका और वीडियो क्लिप जारी करने के जवाब के रूप में आया है।
इससे पहले नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के संबंध हवाला कारोबारियों से होने का बयान दिया था जिसका कांग्रेस अब करारा जवाब खोज निकाला।