फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की रैली आज, क्या जादू छोड़ पाएंगे राहुल?

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा के बाद विधानसभा चुनावों में ताबड़तोड़ करारी हार और अपने भावी नेतृत्व राहुल गांधी की सियासी क्षमता पर उठते सवालों के बीच कांग्रेस रविवार को किसान रैली के सहारे अपनी सियासी ताकत का अहसास कराएगी।
विज्ञापन


इस रैली के सहारे पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी जहां घर वापसी के बाद अपनी नई सियासी पारी का आगाज करेंगे, वहीं कांग्रेस खुद के पक्ष में किसानों को गोलबंद कर खोया जनाधार हासिल करने की कोशिश करेगी।

करो या मरो की सियासी परिस्थितियों में हो रही इस रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के नेताओं ने अपनी सारी ताकत झोंक दी है। केंद्रीय नेतृत्व ने भीड़ जुटाने का जिम्मा मुख्य रूप से छह राज्यों दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान की राज्य इकाई को सौंपा है।
विज्ञापन

विज्ञापन

घर वापसी के बाद नई सियासी पारी शुरू करेंगे राहुल

पार्टी की योजना रैली स्थल रामलीला मैदान को भर देने की है। रैली को सफल बनाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व ने बीते एक सप्ताह से इन राज्यों के नेताओं के साथ मैराथन बैठकें की हैं।

पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि राहुल की ताजपोशी से पहले होने वाली इस रैली में भीड़ जुटाने के बहाने राज्यों के नेताओं की होड़ और शक्ति प्रदर्शन के चलते जबर्दस्त भीड़ जुटेगी।

रैली में सबकी निगाहें राहुल पर टिकी होंगी, जो करीब दो महीने की छुट्टियां बिताने के बाद पहली बार किसी राजनीतिक मंच पर होंगे। हालांकि रैली को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित कई वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें