फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांठ पर सियासत: बीजेपी का धरना, कांग्रेस का शांति मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ बवाल को लेकर कांग्रेस की तरफ से निकाले जाने वाली शांति मार्च को पुलिस ने यूपी गेट पर रोक दिया है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष निर्मल खत्री, महासचिव मधुसूदन मिस्त्री और नगमा समेत कई अन्य नेता जो अपने समर्थकों के साथ मुरादाबाद जाना चाह रहे थे। हालांकि पुलिस ने सिर्फ चार कांग्रेस नेताओं को मुरादाबाद जाने की इजाजत दे दी है। वहीं कांग्रेस के इस शांति मार्च के कार्यक्रम से गाजियाबाद में जाम लग गया है।
विज्ञापन


'कांठ मुद्दे पर राजनीति नहीं कर रहे हैं'

भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मुरादाबाद डीएम ऑफिस पर धरने पर बैठ गए हैं। लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि हम अपने समर्थकों के सम्मान के लिए लड़ने आए हैं। हम इस मुद्दे पर काई राजनीति नहीं कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में जनता त्रस्त है और अपराधी मस्त हैं। गौरतलब है कि कांठ बवाल पर मुरादाबाद के एसएसपी को बर्खास्त करने की मांग बीजेपी कर रही है।

भाजपा के 4 सांसदों को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं भाजपा विधायक संगीत सोम का घर में ही नजरबंद कर दिया गया है। कांठ मुद्दे पर मुरादाबाद में धारा 144 लागू कर दी गई है। इससे स्थिति पूरी तरह तनावपूर्ण बनी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने किया लक्ष्मीकांत वाजपेयी को गिरफ्तार

पुलिस के कड़े पहरे के बावजूद मुरादाबाद पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष‌ लक्ष्मीकांत बाजपेयी जिलाधिकारी आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठे धरने पर बैठ गए हैं। भाजपा अध्यक्ष की मांग है कि एसएसपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए डीएम को ज्ञापन सौंपा है।

लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि हमें कोई कूच नहीं करना था। हम चाहते हैं एसएसपी के खिलाफ एफआईआर कराना और तहरीर रिसीव कराएंगे। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष्‍ा लक्ष्मीकांत वाजपेयी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

भाजपा नेता लोकेंद्र चौहान और सुरेश राणा ने मुरादाबाद एसएसपी के खिलाफ कांठ थाने में दी तहरीर दी है। वहीं मुरादाबाद आ रहे संभल के सांसद सत्यपाल सैनी, मुरादाबाद के सांसद सर्वेश सिंह, रामपुर के सांसद नैपाल सिंह और नगीना के सांसद यशपाल, मेरठ से सांसद राजेंद्र अग्रवाल को सिंभावली में गिरफ्तार कर लिया गया है।

कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी भी मुरादाबाद पहुंच गई हैं। उन्हें एक कांग्रेसी के घर में ही कर नजरबंद कर लिया गया है। पाकबड़ा बाइपास के पास कांग्रेसियों पहुंचने की कोशिश कर रह थे। हालांकि उन्हें आगे नहीं बढऩे दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें