सांसद हेमामालिनी द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को बेचारा कहने के विरोध में सोमवार को नगर कांग्रेस कमेटी ने वृंदावन के सीएफसी चौराहे पर सांसद का पुतला दहन किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया ने कहा कि हेमामालिनी अपने डेढ़ वर्ष के कार्यकाल के दौरान कोई विकास कार्य नहीं करा पाईं और अब अपनी असफलता को छुपाने के लिए दूसरे नेताओं पर आरोप लगा रही हैं।
नगर अध्यक्ष नूतन बिहारी पारीक ने कहा कि हेमामालिनी मथुरा के किसानों को न मुआवजा दिला पाईं और न ही केंद्र से मथुरा के विकास के लिए कोई योजना ला पाईं।
इस दौरान श्यामलाल शर्मा, अयूब खां, गोविंद शर्मा, पुरुषोत्तम सैनी, अशोक शर्मा, शत्रुघ्न शर्मा, प्रेमकिशोर गौतम, माधवेश गौतम आदि उपस्थित रहे।