फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला धन: मोदी सरकार पर कांग्रेस ने किया करारा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
काले धन के मसले पर पलटी खा चुकी मोदी सरकार पर आज कांग्रेस ने करारा हमला बोला। पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख अजय माकन ने कहा कि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में कहा कि अगर हमने लोगों के नाम बताए तो रेटिंग एजेंसियां भारत की रेटिंग कम कर देंगी, ये सब बातें तथ्यहीन हैं।
विज्ञापन


केंद्र के मंत्रियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी के लिए अब कानून की व्याख्या बदल गई है और इस मामले में लोगों गुमराह किया जा रहा है। माकन ने कहा कि क्या कुर्सियां बदलते ही मंत्रियों के बयान भी बदल गए हैं।

अजय माकन ने कहा कि बीजेपी ने जिस तरह इस मुद्दे का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए किया, इससे पहले कभी नही हुआ।

उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि जो वादा बीजेपी के नेताओं ने देश से किया था, उसे पूरा करना चाहिए क्योंकि ऐसे लोगों के नाम जानना देश के लोगों का हक है।
विज्ञापन

'देश को गुमराह क्यों कर रही थी बीजेपी?'

अजय माकन ने कहा कि सरकार कहती है कि काला धन रखने वाले लोगों के नाम सुप्रीम कोर्ट को तो बता सकती है लेकिन जनता को नहीं, ये सब बातें आधारहीन है। उन्होंने कहा कि बीजेपी अब तक क्यों देश के लोगों को गुमराह करती आ रही थी।

गौरतलब है कि काले धन के मुद्दे पर मोदी सरकार यू-टर्न लेती दिख रही है। लोकसभा चुनाव के दौरान जिस मुद्दे को भाजपा ने गंभीरता से उठाया था, सत्ता में आने के बाद वो इससे पीछे हटती दिख रही है।

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि वह विदेशी बैंकों में काला धन जमा करने वाले खाताधारकों के बारे में हर जानकारी सार्वजनिक नहीं कर सकती है। सरकार ने अपने आवेदन में कहा कि विदेशों में कालाधन जमा करने वालों के नाम सार्वजनिक करने से संबंधित देशों के साथ हुए दोहरे कराधान समझौतों का उल्लंघन होगा।

सरकार ने कहा है कि समझौता करने वाले देशों ने सूचना को सार्वजनिक करने का विरोध किया है और ऐसा करने पर कोई भी देश भारत के साथ समझौता नहीं करेगा। चीफ जस्टिस एचएल दत्तू की बेंच के सामने सरकार का पक्ष रखते हुए अटार्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने कहा कि इस मामले की जल्द से जल्द सुनवाई होनी चाहिए। कोर्ट इस मामले की अगली सुनवाई 28 अक्तूबर को करेगा।

'विदेशों में खाता खोलना कोई जुर्म नहीं'

वरिष्ठ वकील और काले धन पर याचिका दायर करने वाले राम जेठमलानी ने सरकार के इस रुख पर सख्त ऐतराज करते हुए कहा कि इस मामले पर सुनवाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सरकार पर काला धन जमा करने वालों को बचाने का आरोप भी लगाया।

राम जेठमलानी ने कहा कि उन्होंने इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है और उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने काला धन वापस लाने के मामले में जेठमलानी की याचिका पर सेवानिवृत्त जज एमबी शाह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था।

सुप्रीम कोर्ट में काला धन पर केंद्र सरकार के हलफनामे ने जहां विरोधी पार्टियों को एक मौका दे दिया है वहीं अटार्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने शुक्रवार को कहा कि विदेशों में खाता खोलना कोई जुर्म नहीं है।
विज्ञापन

'मामले की तह में नहीं जाना चाहती मोदी सरकार'

अदालत की सुनवाई के बाद अटार्नी जनरल ने कहा कि विदेशी बैंकों में भारतीयों द्वारा जमा किए गए हर प्रकार के धन को काला धन की श्रेणी में नही रखा जा सकता। उन्होंने बताया कि सरकार ने अदालत से अनुरोध किया है वह अपने उस आदेश में सुधार करे जिसमें सरकार से काला धन से जुड़े खातों को सार्वजनिक करने के लिए कहा गया था।

काला धन मामले पर सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस प्रवक्ता संजय झा ने कहा, "मोदी सरकार की इस मामले की तह तक जाने की मंशा नहीं है। झा ने यूपीए सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि हमने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया था।

उस वक्त सरकार में वित्त मंत्री रहे पी चिदंबरम ने अपना काफी समय अधिकारियों को नाम सार्वजनिक करने के लिए मनाने में लगाया था। वहीं 100 दिनों में काला धन वापस लाने का दावा करने वाली मोदी सरकार ने अभी तक कोई पहल नहीं की है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें