फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अब पाकिस्तान से आंख मिलाकर दिखाएं मोदी'

Sun, 31 Aug 2014 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी पाकिस्तान से आंख मिलाकर बात करने की बात कहते थे, लेकिन पहली बार हमले पर हमले हो रहे हैं, लेकिन वह चुप हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "जनता जवाब मांग रही है। अब प्रधानमंत्री पाकिस्तान से आंख मिलाकर दिखाएं।"

जितिन प्रसाद शनिवार को कांग्रेस दफ्तर में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा, "सरकार के 100 दिन पूरे होने वाले हैं, लेकिन एक भी वायदा पूरा नहीं हुआ। महंगाई कम नहीं हुई, बिजली संकट से हाहाकार मचा है।"

उन्होंने कहा, "नेपाल से भारत की नदियों में पानी छोड़ा जाता रहा, लेकिन काठमांडू यात्रा पर जाने के बाद भी प्रधानमंत्री इस पर कुछ नहीं बोले। नेपाल के पानी से ही जिले में बाढ़ आई लेकिन इस बार सिवाय मुआयने के कुछ नहीं हुआ, जबकि कांग्रेस की सरकार में बाढ़ राहत और रोकथाम के ठोस काम किए गए थे।"
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री के निशाने पर पीएम मोदी

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा, "चीनी मिलों में ताले पड़ गए हैं लेकिन केंद्र और प्रदेश की सरकार चुप है। किसानों को भुगतान फरवरी से नहीं हुआ है। इस बार मिलें नहीं चलेंगी। किसान फिर बर्बाद होगा लेकिन दोनों सरकार चुप हैं।"

इससे पहले कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए जितिन प्रसाद ने कहा, "चुनाव के समय भाजपा ने देश की जनता के साथ जो वादे किए थे, उससे उसकी कलई खुल गई है। ‘धोखेबाज’ सरकार के 100 दिन पूरे होने पर कांग्रेसी संगठन को मजबूत कर भाजपा को जवाब दें।"

उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार को 100 दिन का समय और दिया जाता है अगर इन आने वाले 100 दिनों में केंद्र सरकार ने बंद की गई कांग्रेस सरकार की सभी योजनाओं को यथावत लागू नहीं किया तो जनहित में केंद्र सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया जाएगा और वह धरना प्रदर्शन तब तक होता रहेगा जब तक केंद्र सरकार जनहित की योजनाओं को लागू नहीं कर देती है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें