कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने बुधवार को महिला कांग्रेस के एक कार्यक्रम में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि अगर सभी महिला कार्यकर्ता जुड़ जाएं तो मोदी को समंदर तक पहुंचा देंगे।
मणिशंकर अय्यर ने कहा कि अगर देश की महिलाएं कांग्रेस से जुड़ जाएं तो नरेंद्र मोदी जी की गांधीनगर वापसी तय है। उन्होंने आगे बढ़कर कहा कि अगर हम उन्हें समुंदर तक पहुंचा दें तो बहुत अच्छा है।
मणिशंकर अय्यर ने कहा कि मैं गांव की महिलाओं के बीच काम करने को तैयार हूं। उन्होंने कहा कि गरीब तबके से आने वाली महिलाओं ने दिखा दिया है कि वह सार्वजनिक काम करना चाहती हैं।