फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में कांग्रेस नहीं खेलेगी जाति कार्ड

Tue, 12 Nov 2013 08:07 AM IST
धीरज कनोजिया/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को नींद से जागने के लिए राहुल गांधी ने कड़े निर्देश दिए हैं। मगर वह चुनाव के लिए पार्टी की वैचारिक लाइन को बदलकर जातीय और क्षेत्रीय राजनीति करने के कतई पक्ष में नहीं है।
विज्ञापन


सोमवार को प्रदेश कांग्रेस की समीक्षा बैठक में सपा, बसपा और भाजपा की तरह जाति आधारित राजनीति करने को लेकर प्रदेश के नेताओं ने हाईकमान पर दबाव बनाने की कोशिश की।

मगर पार्टी उपाध्यक्ष ने इसे तुरंत खारिज कर इससे बचने की राय दी। राहुल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हम जो करेंगे, उसका संदेश देश भर में जाएगा। इसलिए सतर्क होने की जरूरत है। दूसरों को अंगुली उठाने का मौका न मिले।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक बैठक में मुजफ्फरनगर दंगों के बाद प्रदेश में भाजपा और बसपा की रणनीति को लेकर बात उठी।

खासकर नरेंद्र मोदी की रैलियों के बाद भाजपा के कार्यकर्त्ताओं का जातिगत आधार पर सक्रिय होने को लेकर कांग्रेस में भी इसी तर्ज पर आगे बढ़ने की पैरवी की गई।

मगर राहुल ने तुरंत इससे तौबा करने की बात की। राहुल ने पार्टी की गतिविधियों को सिर्फ खराब कानून-व्यवस्था ही नहीं बल्कि सभी बड़े मुद्दों को शामिल करने के लिए कहा।

यूपी के प्रभारी महासचिव मधुसूदन मिस्त्री ने हर लोकसभा क्षेत्र के मुद्दों के मुताबिक कार्यक्रम बनाने की बात कही।

21 नवंबर को खाद्य सुरक्षा कानून लागू करने के लिए मुख्यमंत्री घेरो आंदोलन के अलावा गन्ना मूल्य से लेकर आम आदमी के मुद्दों को लेकर 31 दिसंबर तक हर लोकसभा क्षेत्र में जनसभाएं की जाएंगी।
विज्ञापन


इनमें राज्य और केंद्रीय स्तर के नेता शामिल होंगे। मिस्त्री 18 से 21 नवंबर तक प्रदेश का दौरा करेंगे। 18 को वह सभी जोनल प्रभारियों की बैठक लेंगे।

19 और 20 को वह मोहनलाल गंज और मिश्रिख लोकसभा सीटों के नेताओं और कार्यकर्ताओं से  मिलेंगे। 21 नवंबर को वह मुख्यमंत्री घेराव में शामिल होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें