फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तल्खी के बीच आज मिलेंगे सलमान-सरताज

Tue, 12 Nov 2013 08:04 AM IST
हिमांशु मिश्र/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
संबंधों में आई नए सिरे से तल्खी के बीच पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विशेष दूत सरताज अजीज मंगलवार को विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन


भारत के कड़े विरोध के बावजूद सरताज की कश्मीरी अलगाववादियों से मुलाकात से भड़के विवादों के बीच हो रही इस बैठक से सकारात्मक नतीजों की उम्मीद पहले ही धूमिल हो गई है।

हालांकि विदेश मंत्री ने नियंत्रण रेखा पर बार-बार हो रहे युद्ध विराम के उल्लंघन मामले में नवाज शरीफ को संदेह का लाभ देने की बात कह कर कुछ सकारात्मक नतीजे निकल आने की उम्मीद जरूर बचाए रखी है।
विज्ञापन


उधर दोनों देशों के बीच नए सिरे से द्विपक्षीय वार्ता शुरू कराने के प्रयास में जुटे सरताज की प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की तस्वीर फिलहाल साफ नहीं हो पा रही है।

माना जा रहा है कि इसका निर्णय सरताज-सलमान की बैठक के बाद ही लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि एशिया-यूरोप के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में हिस्सा लेने यहां आए अजीज ने प्रधानमंत्री से भी मुलाकात का समय मांगा है।

जबकि विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक रूप से हमेशा की तरह रविवार को भी पाकिस्तान को वार्ता से पहले शांति स्थापित करने की शर्त याद दिलाई है।

बीते दिनों न्यूयॉर्क में हुई दोनों देशों की प्रधानमंत्रियों की मुलाकात के बाद सरताज-सलमान की मुलाकात को कूटनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

दरअसल दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की मुलाकात के बाद शीर्ष स्तर पर दोनों देशों की प्रतिनिधियों की यह पहली मुलाकात होगी।

मगर सरताज ने सरकार के प्रतिनिधियों से मिलने से पहले कश्मीरी अलगाववादियों से मुलाकात कर पहले से चली आ रही दोनों देशों के रिश्तों में तल्खी को और बढ़ा दिया।
विज्ञापन


इस मुलाकात पर विपक्ष के आक्रामक तेवरों के बाद मंगलवार की बैठक में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय न होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

हालांकि विदेश मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि सरताज-सलमान की मुलाकात की महत्ता को सिरे से खारिज करना अभी जल्दबाजी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें