फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस को झटका, वरिष्ठ नेता ने छोड़ा साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एआर अंतुले के कांग्रेस हाईकमान पर हमलावर होने के बाद कांग्रेस के चार बार सांसद रहे दत्ता मेघे ने भी पार्टी को जोर का झटका दे दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देकर आगामी 5 जुलाई को भाजपा में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। इसे कांग्रेस में भगदड़ की शुरुआत माना जा रहा है।

शिक्षा क्षेत्र से जुड़े दिग्गज कांग्रेस नेता दत्ता मेघे पृथक विदर्भ राज्य के पक्षधर रहे हैं। कभी एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार के विश्वासपात्र रहे मेघे सन 2008 में कांग्रेस में लौट आए थे।

गडकरी ने ‌किया है वादा

लोकसभा चुनाव में वर्धा से पुत्र सागर मेघे की करारी हार के बाद उनका कांग्रेस से मोहभंग हो गया। मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण की मान मनौव्वल भी काम नहीं आई। उन्होंने सोमवार को कांग्रेस से मुक्त होने का फैसला कर लिया।

मेघे का भाजपा नेता व केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से घनिष्ठ संबंध है। चर्चा है कि गडकरी ने विधानसभा चुनाव में सागर मेघे को टिकट देने का वादा किया है।

सूत्रों की मानें तो सूबे में कांग्रेस के 28 नेता, शिवसेना के सात और राज ठाकरे की पार्टी मनसे के दो नेता भी भाजपा में आने के लिए कतार में है।
विज्ञापन

50-50 खेलना चाहती है बीजेपी

महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा का गठबंधन दो दशक से भी पुराना है। पर, अक्तूबर में संभावित विधानसभा चुनाव में भाजपा अपनी बढ़ी हुई ताकत और कांग्रेसी दिग्गजों को पार्टी में शामिल कर शिवसेना के साथ 50-50 मैच खेलना चाहती है।

चर्चा है कि यदि शिवसेना नए फार्मूले पर तैयार नहीं हुई तो सूबे में भाजपा नेतृत्व आरपीआई अध्यक्ष रामदास अठावले और स्वाभिमानी शेतकरी (किसान) संगठन के राजू शेट्टी को केंद्र में लालबत्ती देकर नया गठबंधन बना सकती है।

शिवसेना की जगह भाजपा की मनसे के साथ भी डील हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें