फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी पर कांग्रेस का वार, चलाई 'फेंकू एक्सप्रेस'

Tue, 13 Aug 2013 11:14 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहरुख खान की हाल में रिलीज हुई फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस की पंचलाइन है 'गेट ऑन द ट्रेन।' कांग्रेस भी इस रेलगाड़ी पर चढ़ गई है, लेकिन उसका लक्ष्य भाजपा के प्रमुख नेता नरेंद्र मोदी पर हमला करना है।
विज्ञापन


गुजरात के मुख्यमंत्री के खिलाफ छिड़ी सोशल मीडिया जंग को एक और पायदान ऊपर ले जाते हुए कांग्रेसियों ने इसके लिए एक अलग से वेबसाइट लॉन्च की है।

पार्टी ने मोदी के खिलाफ फेंकू एक्सप्रेस (http://www.fekuexpress.com/) नाम से एक अलग वेबसाइट बनाई है। इसमें एक ऑनलाइन गेम का इंतजाम है, जो मोदी के 'झूठ' पकड़ने के लिए है।

फेंकूएक्सप्रेस जैसा दिलचस्प नाम एसआरके की हालिया फिल्म से लिया गया है और यह वादा किया गया है कि जो गेम जीतेगा, उसे इसी फिल्म के मुफ्त टिकट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:- मोदी की सफाई, मैंने ओबामा की नकल नहीं की

गेम में नरेंद्र मोदी के भाषणों में किए गए कथित झूठे दावों को रेखांकित किया गया है। दो दिन पहले लॉन्च इस ऑनलाइन गेम में 35,962 हिट आ चुके हैं।

इस पूरे गेमप्लान को कांग्रेस के सहयोगी अंजाम दे रहे हैं, जो सोशल मीडिया में उसे भाजपा के खिलाफ असलाह मुहैया कराते हैं।

पढ़ें:- संघ को रास नहीं आई शिवराज की नमाजी टोपी

कांग्रेस के कई नेता भी इस गेम के प्रचार के लिए आगे हैं। पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह ने सोमवार को इस संबंध में ट्वीट किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें