फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'टाइटलर के खिलाफ आरोप मोदी जितने गंभीर नहीं'

Fri, 12 Apr 2013 08:55 PM IST
बंगलूरू/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने भले ही अपने वरिष्ठ नेता जगदीश टाइटलर से पूरी तरह किनारा कर लिया हो, मगर उसने टाइटलर पर लगाए गए आरोपों को गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ गुजरात दंगों के आरोपों से कमतर माना है।
विज्ञापन


पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री वीरप्पा मोइली ने शुक्रवार को कहा है कि पार्टी जगदीश टाइटलर के मामले में किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करेगी और कानून अपना काम करेगा।

दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को खारिज करते हुए सिख दंगों की फाइल दुबारा खोलने के निर्देश दिए थे।

मोइली ने कहा कि पार्टी किसी का बचाव नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पीड़ितों से हमारी हमदर्दी है, मगर हम किसी को संरक्षण नहीं देंगे। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों के लिए कांग्रेस नेतृत्व बहुत पहले ही अपनी नैतिक जिम्मेदारी मान चुका है।
विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने कहा कि टाइटलर के खिलाफ लगाए गए आरोप उतने गंभीर नहीं हैं, जितने मोदी के खिलाफ हैं। मोदी ने 2002 में गुजरात में हुए दंगों की छाया से बाहर निकलने के लिए एक भी कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें