फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली गैंगरेप: अब बस मालिक ने मांगी जमानत

Fri, 12 Apr 2013 08:31 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली गैंगरेप में इस्तेमाल बस के मालिक दिनेश यादव ने हाईकोर्ट में याचिका दायर करके जमानत देने का आग्रह किया है। इस संबंध में अदालत ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी करके जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


अभियुक्त पर फर्जी दस्तावेज से बस का फिटनेस सर्टिफिकेट और रूट का लाइसेंस इत्यादि लेने का आरोप है।

न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता ने दिल्ली पुलिस को स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि क्यों न जमानत स्वीकार कर ली जाए। अदालत ने मामले की सुनवाई एक मई तय की है।

याची के अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि पुलिस ने 1 जनवरी को उनके मुवक्किल के खिलाफ फर्जी दस्तावेज के आधार पर 11 बसों को चलाने का लाइसेंस हासिल करने के आरोप में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


अधिवक्ता ने कहा, ‘पुलिस का तर्क रखा है कि उनका मुवक्किल दिल्ली का निवासी नहीं है। उसने स्वयं को फर्जी दस्तावेज के आधार पर दिल्ली का निवासी बताकर बसों के लाइसेंस प्राप्त किए हैं।

उन्होंने अदालत के समक्ष राशन कार्ड की प्रति पेश करते हुए कहा कि दिनेश दिल्ली का ही निवासी है। जबकि पुलिस उसे यूपी निवासी बता रही है। दिनेश 5 जनवरी से जेल में है।
विज्ञापन


मामले की जांच पूरी हो चुकी है। उसके खिलाफ कोई भी प्रत्यक्ष गवाह और साक्ष्य नहीं है। अत: उसकी जमानत स्वीकार की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें