फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वडोदरा में सांप्रदायिक तनाव, हालात बिगड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
सांप्रदायिक तनाव से गुजर रहे गुजरात के वडोदरा में रविवार को उस समय हालात और बिगड़ गए, जब एक व्यक्ति पर चाकू से हमला किया गया।
विज्ञापन

 
चाकूबाजी की यह घटना पानीगेट इलाके के कलादर्शन सोसाइटी में हुई। घायल व्यक्ति को एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस बीच, बिगड़ते हालात को काबू में करने के लिए हिंसाग्रस्त इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यहां एसआरपीएफ की दो अतिरिक्त कंपनियां तैनात कर दी गई हैं।

इससे पहले शनिवार को भी हिंसा में एक व्यक्ति घायल हुआ था। उसे भी एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

प्रभावित इलाके की बढ़ाई गई सुरक्षा

गौरतलब है कि सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर तथाकथित अपमानजनक धार्मिक पोस्ट डाले जाने की वजह से बृहस्पतिवार से वडोदरा के याकुतपुरा, पंजरापोल, फतेहपुरा और कुंभारवदा इलाकों में सांप्रदायिक तनाव फैला हुआ है।

तनावग्रस्त इलाकों में रविवार को भी पत्थरबाजी की घटनाएं हुईं। हालात का जायजा लेने के लिए रविवार को राज्य के डीजीपी पीसी ठाकुर ने तनावग्रस्त इलाकों का दौरा किया।

इससे पहले शनिवार को गुजरात के अतिरिक्त मुख्य सचिव एसके नंदा इन इलाकों में पहुंचे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें