फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो इस डील के लिए मोदी से नजदीकी बढ़ा रहा अमेरिका?

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के साथ रक्षा, अंतरिक्ष एवं विमानन क्षेत्र में तीन से पांच अरब डॉलर के समझौतों पर अमेरिका के नजरें टिकी हैं।
विज्ञापन


अमेरिका की कई बड़ी कंपनियों में इन समझौतों के लिए होड़ मची हुई है। कई कंपनियों ने स्मार्ट सिटी और डिजिटल इंडिया से जुड़ी परियोजनाओं में साझेदारी निभाने की इच्छा जताई है। इन संभावित समझौतों के व्यापक स्वरूप पर वाशिंगटन में चर्चा होने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच दिवसीय अमेरिका यात्रा के तहत सोमवार शाम वहां पहुंचेंगे। सूत्रों के मुताबिक, रक्षा समझौतों के लिए बोइंग, लॉकहीड मार्टिन, जनरल इलेक्ट्रिक और रेथियॉन जैसी कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन

हो सकते हैं 5 अरब डॉलर तक के समझौते

इसके अलावा गूगल, आईबीएम, एडोबी और कॉग्नीजेंट जैसी कई तकनीकी कंपनियां भारत सरकार की स्मार्ट सिटी और डिजिटल इंडिया जैसी परियोजनाओं में साझेदारी निभाने को उत्सुक हैं।

यही नहीं, पेप्सिको और दूसरी कंज्यूमर प्रोडॅक्ट कंपनियां भी स्वच्छ भारत और इन जैसी कई और परियोजनाओं में अपनी भागीदारी बढ़ाने को इच्छुक हैं। मोदी एक शीर्ष भारतीय-अमेरिकी समूह से बातचीत करने वाले हैं। इसमें कई बड़े कारोबारी शामिल हैं।

मोदी इनको भारत में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे, ताकि मेक इन इंडिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

वह अपनी अमेरिका यात्रा के आखिरी दिन यानी 30 सितंबर को यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल द्वारा आयोजित एक बिजनेस मीट में शिरकत करेंगे। इसमें 300-400 कारोबारियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें