स्वतंत्रता दिवस से पहले शौर्य, वीरता और बलिदान के लिए सेना के सर्वोच्च सम्मान ‘परमवीर चक्र’विजेताओं पर कॉमिक्स बुक आ रही है। इस सप्ताह प्रकाशित हो रही कॉमिक्स में 21 परमवीर चक्र विजेताओं के जीवन से जुड़ी कहानी है।
इस कॉमिक्स बुक का नाम ही ‘परमवीर चक्र’ है। सेना और ‘अमर चित्र कथा’ के दो साल के प्रयास से प्रकाशित हो रही कॉमिक्स बुक 248 पेज की है। इसमें विजेताओं के बचपन से लेकर लड़ायी के मैदान तक की बातों का जिक्र है।
इनमें उनके सामान्य जीवन और अदम्य साहस की कहानी बयां होगी।