फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ करने वाले को मां-बेटी ने चप्पलों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अब शहर की बेटियां छेड़छाड़ होने पर करारा जवाब देने लगी हैं। ऐसी घटना सोमवार को गोलघर में हुई, जहां मां के साथ स्कूल से घर लौट रही बहादुर बहनों ने टेंपो में छेड़खानी करने वाले रेलकर्मी की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन


शोर मचाने पर जुटे आसपास के लोगों ने भी आरोपी को पीटा और पुलिस को सूचना दी। सिपाहियों ने घायल रेलकर्मी को अपनी कस्टडी में लेने के बाद छोड़ दिया, इससे भीड़ उग्र हो गई। यह देख पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। छात्रा के पिता की तहरीर पर रेलकर्मी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

अलहदादपुर के रहने वाले दीपक शुक्ला की बेटी शिप्रा महाराणा प्रताप कन्या इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा है। उसकी छोटी बहन शिवांगी भी इसी कॉलेज में आठवीं में पढ़ती है।
विज्ञापन

नशे में धुत था युवक

मंगलवार दोपहर तीन बजे छुट्टी होने पर दीपक की पत्नी विनीता बेटियों को कॉलेज से लाने पहुंची थीं। दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के सामने तीनों घर आने के लिए टेंपो में बैठीं, जिसमें पिछली सीट पर 50 साल का एक व्यक्ति पहले से बैठा था।

टेंपो के गोलघर में पहुंचने पर पीछे बैठे व्यक्ति ने शिप्रा के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर जबरदस्ती करने लगा। छात्रा ने घटना की जानकारी मां को दी तो नशे में धुत युवक उलझ गया। मां-बेटियों ने शोर मचाते हुए चालक से टेंपो रोकने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया।

शोर मचाने पर शास्त्री चौक के पास तीनों को टेंपो से उतारा। वहां मां-बेटियों के साथ ही छेड़छाड़ करने वाला भी उतर गया। वह किराया देने के डर से टेंपो से उतरने का आरोप लगा विनीता से हाथापाई करने लगा।
विज्ञापन

बीच सड़क पर ही हुई जमकर पिटाई

इस पर मां-बेटियों ने बीच  सड़क पर शोहदे को पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर जुटे राहगीरों ने भी शोहदे को जमकर पीटा। सूचना पाकर कैंट थाने से पहुंचे सिपाहियों ने बीच- बचाव कर आरोपी को छोड़ दिया।

इससे आक्रोशित लोगों ने शोहदे को दोबारा दबोच लिया और उसकी पिटाई करने के साथ हंगामा शुरू कर दिया। खबर मिलने पर पहुंचे हॉक दस्ते के सिपाहियों ने आरोपी को हिरासत में लिया और थाने ले आए।

पूछताछ में उसकी पहचान मोतीहारी के रमेश चंद्र झा के रूप में हुई और वह पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में खलासी है। वर्तमान में उसकी पोस्टिंग देवरिया के भटनी में है।

रमेश ने पूछताछ में बताया कि वह कागजात लेकर मंगलवार को मुख्यालय आया था। कैंट एसओ श्यामलाल यादव ने बताया कि दीपक शुक्ला की तहरीर पर आरोपी रेलकर्मी के खिलाफ छेड़छाड़ और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें