फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना को शर्मसार करने वाली एक और घटना

Mon, 25 Aug 2014 08:49 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना को शर्मसार करने वाली एक और घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने पति के कमांडिंग अफसर पर एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। सेना ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन


सैन्य सूत्रों ने बताया कि जूनियर अधिकारी की पत्नी की लिखित शिकायत के बाद कर्नल के खिलाफ कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया गया है।

आरोपी कर्नल राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक इंफैंट्री यूनिट का प्रमुख था। कर्नल पर आरोप है कि उसने सैन्य अधिकारियों के परिवार के लिए आयोजित लंच के दौरान जूनियर की मौजूदगी में उसकी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया।

शिकायतकर्ता महिला के पति ने भी इस घटना के बारे में ब्रिगेड कमांडर से शिकायत की थी। कहा जा रहा है कि घटना के वक्त कर्नल नशे में था।

जांच के चलते आरोपी कर्नल को दूसरी यूनिट से अटैच कर दिया गया है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल एसडी गोस्वामी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि अधिकारी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले एक ही एक ब्रिगेडियर द्वारा अपने सहायक के साथ दुराचार संबंधी खबर मीडिया में आई थी। सेना इस मामले की भी जांच कर रही है और संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही इस ब्रिगेडियर को बर्खास्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें