फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जजों की नियुक्ति प्रक्रिया का प्रारूप तैयार करने की स्थिति में नहीं सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि वह फिलहाल जजों की नियुक्ति प्रक्रिया का प्रारूप तैयार करने की स्थिति में नहीं है। कोलेजियम पर मांगे गए सुझावों पर दो दिन चली बहस के बाद शीर्ष अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया।
विज्ञापन


शीर्ष अदालत ने एक बार फिर से दोहराया कि कोलेजियम चाहे तो जजों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर सकती है। कोलेजियम के अपना काम करने पर कोई पाबंदी नहीं है।
Trending Videos
विज्ञापन

शीर्ष अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा

अटार्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने गुरुवार को न्यायमूर्ति जेएस खेहड़ की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष कहा कि सरकार के लिए जजों की नियुक्ति की प्रक्रिया का प्रारूप बनाना फिलहाल संभव नहीं है क्योंकि यह अब तक अदालती बहस का हिस्सा है। जब तक अदालती कार्रवाई पूरी नहीं हो जाती, तब तक सरकार के लिए प्रारूप तैयार करना संभव नहीं है।

हालांकि संवैधानिक पीठ ने कहा कि प्रारूप तैयार करना गलत नहीं है। अगर प्रक्रियात्मक बदलाव करना है, तो सरकार अभी कर सकती है। कोलेजियम को लेकर सरकार के पास करीब 3500 सुझाव आए थे। सुझाव देने वालों में वकील और सेवानिवृत्त जज भी हैं। यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट के एक वर्तमान जज ने भी अपना सुझाव भेजा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें