मेरठ में डीएम ऑफिस के बाहर महिला सीओ से छेड़छाड़ की सनसनीखेज वारदात होने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इसे लेकर विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने हंगामा खड़ा कर दिया।
एसपी सिटी ने लाठी फटकार कर कर्मचारियों को खदेड़ा। महिला सीओ की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। सीसीएसयू के कर्मचारी डिप्टी रजिस्ट्रार पर कार्रवाई की मांग को लेकर बृहस्पतिवार दोपहर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में डिप्टी रजिस्ट्रार प्रभाष द्विवेदी और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों में कई दिनों से विवाद चल रहा है।