फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: बच्चों के झगड़े में दो समुदाय आए आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में दो संप्रदाय के लोग आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पथराव और धारदार हथियार चले। इससे छह लोग घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन कोई कार्रवाई नही की है। गांव में तनावपूर्ण स्थिति है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी जाकिर और भानु प्रताप के बच्चों के बीच सोमवार की सुबह को किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उस समय विवाद बढ़ने पर गांव के लोगों ने मामले को शांत करा दिया था। लेकिन मंगलवार की रात को फिर दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन

विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रायपुर गांव की घटना

दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे के घर में पथराव शुरू कर दिया। इस बीच एक दूसरे के घर पर धावा बोल दिया। जमकर धारदार हथियार से चले।

जिसमें जाकिर, नन्ही, चांद, सीमा, भानु प्रताप, वीरपाल घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद मामले को शांत कराकर वापस चली आई।

इतनी बड़ी घटना हो जाने के बाद भी सिविल लाइंस पुलिस ने किसी भी पक्ष के लोगों में कोई कार्रवाई नहीं की है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर घर में घुसकर लूटपाट करने का भी आरोप लगाया है। गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें