अनुशासन का दंभ भरने वाली भाजपा में कुर्सी के लिए सिर फुटौव्वल जारी है। बुधवार को राजर्षि मंडल के अध्यक्ष के चुनाव में खुलेआम गालीगलौज और मारपीट हुई।
मामला इस कदर बिगड़ गया कि दोनों पक्ष थाने तक पहुंच गए। दो दिन के अंदर यह दूसरा मौका रहा जब सांगठनिक चुनाव में पार्टी का अनुशासन तार-तार होता दिखा।
प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र में संगठन में बढ़ती अनुशासनहीनता से न केवल पार्टी की किरकिरी हो रही है बल्कि संघ के नेता भी खासे नाराज हैं।
बुधवार को देर रात चौक पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर मामला पंजीकृत करने के बाद दूसरे पक्ष के प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई की तैयारी में थी। उधर, यह सब देखने के बाद चौक के अड़ीबाजों में यह चर्चा रही कि गजब हैं मोदी जी और गजब है उनकी पार्टी का अनुशासन। यही हाल रहा तो आगामी विधानसभा चुनाव में बन चुकी बीजेपी की सरकार।