फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवन कल्याण मिले मोदी से, चिरंजीवी हुए खफा

Sun, 23 Mar 2014 12:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटे भाई और तेलुगू फिल्मों के अभिनेता पवन कल्याण के नमो प्रेम से नाराज केंद्रीय पर्यटन मंत्री चिरंजीवी ने भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला है।
विज्ञापन


साथ ही भाई की मुखालफत करते हुए कहा कि उसे पता नहीं था कि मोदी के दामन पर लगा गुजरात दंगे का दाग भी साफ नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि हालांकि भाजपा के अन्य नेताओं ने मुसलमानों से माफी मांग ली है, लेकिन मोदी ने ऐसा नहीं किया है।

चिरंजीवी ने कहा कि मोदी गुजरात दंगे के आरोप से मुक्त नहीं हुए हैं। लिहाजा, ऐसे शख्स से भाई को मुलाकात नहीं करनी चाहिए थी। लेकिन लगता है कि यह बात पवन को मालूम नहीं थी। अभिनेता कल्याण ने शुक्रवार को अहमदाबाद में मोदी से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें