फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने फिर की घुसपैठ की कोशिश, भारतीय सेना ने खदेड़ा

Fri, 26 Jul 2013 12:22 AM IST
लेह/नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की हरकतों से चीन बाज नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


चीनी सैनिकों ने एक बार फिर वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) लांघ कर 20 जुलाई को लद्दाख के चुमार इलाके में घुसपैठ करने की कोशिश की।

हालांकि भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने कड़ा विरोध जताकर उनको एलएसी के उस पार वापस लौटने पर मजबूर कर दिया।

सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि चीनी सैनिक आक्रामक तेवर अपनाते हुए एक छोटी पहाड़ी पर चढ़ आए थे, जहां उनका सामना भारतीय सेना के जवानों से हुआ।

बाज नहीं आ रहा है चीन, फिर लांघी सीमा

भारतीय क्षेत्र में सीमा से पांच किलोमीटर भीतर स्थित तिबल इलाके की ओर जा रहे चीनी सैनिकों ने दावा किया कि यह उनका इलाका है।
विज्ञापन


इस घुसपैठ पर भारतीय सेना और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने चीनी सैनिकों को कड़ी चेतावनी दी। जिस पर चीनी सैनिकों ने कहा कि वे पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) मुख्यालय के आदेश पर तिबल इलाके में कुछ फोटोग्राफी करने आए हैं।
विज्ञापन


कुछ बातचीत के बाद चीनी सैनिक लौटने को तैयार हो गए। लेकिन इससे पहले उन्होंने आग्रह किया कि उनके पास चूंकि खाने का सामान खत्म हो गया है, इसलिए उन्हें कुछ खाद्य सामग्री मुहैया कराई जाए।

चीन ने फिर दिखाई दादागिरी, लद्दाख में की घुसपैठ

सूत्रों के मुताबिक चीनी सैनिकों को खाना तो नहीं उपलब्ध कराया गया, लेकिन जूस के कुछ कैन जरूर दिए गए। इसके बाद चीनी सैनिक वापस अपने इलाके में लौट गए।

मालूम हो कि पिछले दिनों में चीनी घुसपैठ की एक दर्जन से ज्यादा घटनाएं सामने आने के बाद भारतीय जवान एलएसी पर कड़ी चौकसी बरत रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें