फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार कैमरे में कैद हुआ चीनी घुसपैठ का वीडियो

Fri, 23 Aug 2013 09:29 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सीमा पर चीनी सैनिकों की घुसपैठ की हरकत पहली बार कैमरे में कैद हुई है। इससे चीनी दावों की पोल खुल गई है कि उसके सैनिक वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) का उल्लंघन नहीं करते हैं।
विज्ञापन


वीडियो में दिखाया गया है कि किस प्रकार एक दर्जन चीनी सैनिक भारतीय सीमा के अंदर तक घुसे हुए हैं। यहां तक कि जब भारतीय सैनिक उनको रोकने की कोशिश करते हैं तो वे हाथापाई से भी बाज नहीं आ रहे हैं।

पढ़ें, अरुणाचल मे घुसे चीनी सैनिक, दो दिन तक डाले रखा डेरा
टीवी चैनल टाइम्स नाउ की इस वीडियो में भारतीय कमांडर चीनी सैनिकों से कहता है कि तुम हमारी मुल्क की सीमा में घुस आए हो। इस पर चीनी सैनिक बहस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह सैनिक अपने कमांडर से भी बात करता है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि यह इलाका अरुणाचल प्रदेश का तवांग हो सकता है।

पढ़ें, चीन को करारा जवाब, भारत ने उतारा सुपर हरक्यूलिस
उल्लेखनीय है कि चीनी सैनिकों ने अरुणाचल प्रदेश के चांगलागाम क्षेत्र में 13 अगस्त को घुसपैठ की थी और दो दिन तक भारतीय सीमा का उल्लघंन कर वहां रहे। हालांकि भारतीय सेना के गश्ती दल द्वारा चाइनीज ट्रूप को वापस अपनी सीमा में भेज दिया गया था।
विज्ञापन


इससे पहले भी अप्रैल में चीनी सेना के जवान लद्दाख में 19 किमी तक घुस आए थे और उन्होंने भारतीय सीमा में अपने टेंट लगा दिए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें