फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी लड़की से रेप के बाद ड्रैगन नाराज

Fri, 08 Feb 2013 07:46 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक चीनी लड़की के साथ रेप की घटना के चलते चीन ने शुक्रवार को भारत से अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही चीनी दूतावास ने भारत सरकार से घटना को गंभीरता से लेने और पीड़ित की निजता, कानूनी अधिकार और सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही है।
विज्ञापन


चीनी दूतावास ने कहा कि 7 फरवरी को स्थानीय भारतीय मीडिया में खबर प्रकाशित हुई कि एक चीनी लड़की के साथ नई दिल्ली में रेप किया गया। घटना पर गौर करते हुए हमारे दूतावास ने संबंधित भारतीय अधिकारियों से तत्काल इसकी पुष्टि की।

चीन भारत से मामले को गंभीरता से लेने का अनुरोध किया है। साथ ही पीड़िता की निजता, कानूनी अधिकारों और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है। इसके साथ ही चीन ने भारत से उसके नागरिकों की रक्षा बढ़ाने का आग्रह किया है।   
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर विदेश मंत्रालय का कहना है कि उसने पुलिस अधिकारियों से मामले में सख्त कार्रवाई करने को कहा है। गुड़गांव की एक फर्म में ट्रेनी के रूप में कार्यरत चीनी महिला ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने उसे 30 जनवरी को अपने घर बुलाया और उसके साथ रेप किया।

अपनी शिकायत में लड़की ने कहा कि वह कुछ समय पहले तारिक शेख (28) से मिली थी। लड़की का कहना है कि शेख ने 30 जनवरी को उसके साथ रेप किया लेकिन उसने बृहस्पतिवार को पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पार्टी आर्गनाइजर शेख को स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें