फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी सेना ने भारत के अर्जुन टैंक को सराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
चीन ने भारत के स्वदेशी मुख्य युद्धक टैंक ‘अर्जुन’की तारीफ की है। चीन के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने कहा कि अर्जुन टैंक भारत की परिस्थितियों के अनुसार बहुत अच्छा है।
विज्ञापन


चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की ओर से पहली बार भारतीय मीडिया को अपने विस्तृत आधुनिकीकरण के संबंध में जानकारी देने के दौरान यह बात कही गई है।

भारत के साथ सैन्य रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए पीएलए ने अपने प्रमुख सैन्य संस्थान एकेडमी ऑफ ऑर्मर्ड फोर्सेज इंजीनियरिंग के दरवाजे यहां का दौरा करने वाले भारतीय पत्रकारों के लिए खोल दिए।

इस एकेडमी में हर साल छह हजार सैन्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाता है।
विज्ञापन

डीआरडीओ ने किया है विकसित

भारतीय सेना के लिए डीआरडीओ द्वारा विकसित तीसरी पीढ़ी के युद्धक टैंक ‘अर्जुन’की तारीफ करते हुए एकेडमी के डिप्टी कमांडर सीनियर कर्नल लिउ डेगांग ने कहा कि यह बेहद अच्छा और भारतीय परिस्थितियों के अनुकूल है।

यह एकेडमी भारत के युद्ध साजो समान पर करीब से नजर रखती है। सिंगल एमटीयू बहु ईंधन डीजल इंजन से संचालित इस युद्धक टैंक की अधिकतम गति 67 किलोमीटर प्रति घंटा है।

यह एकेडमी पीएमए के कैडेटों के अलावा पाकिस्तान समेत दक्षिण एशियाई देशों के कैडेटों को प्रशिक्षण देती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें