चीन विवादित दक्षिण चीन सागर में एक कृत्रिम द्वीप पर चुपके से और बड़ी ही तेजी के साथ हवाई पट्टी का निर्माण कर रहा है।
इस हवाई पट्टी पर काफी बड़े विमान भी उतरने में सक्षम होंगे। सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों से चीन की इस चोरी का पता चला है। चीन के इस कदम से क्षेत्र में नए सिरे से विवाद पैदा हो सकता है।
23 मार्च को उपग्रह से ली गई तस्वीरों में 503 मीटर की एक पक्की सतह दिखाई पड़ी। चीन का दावा है कि यह पट्टी 53 मीटर की है। फेरी क्रास रीफ के उत्तर पूर्वी हिस्से में स्थित इस इलाके को चीन ने वर्ष 2014 के आखिरी में द्वीप के तौर पर तब्दील करना शुरू किया था।