फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: जब 'तूफान' में गूंजी बच्ची की किलकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोलकाता जा रही महिला ने गुरुवार को तूफान एक्सप्रेस में बच्ची को जन्म दिया।
विज्ञापन


आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डाक्टरों ने परीक्षण कर महिला को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

राजस्थान के बड़ौदामीज की रहने वाली महिला की ससुराल कोलकाता में है। बताया गया कि बुधवार को महिला का अपने पति से झगड़ा हो गया था। इस पर वह तूफान एक्सप्रेस से मायके जा रही थी। वह सामान्य कोच में सवार थी।
विज्ञापन

डॉक्टरी परीक्षण के बाद रेलवे अस्पताल में भर्ती

गुरुवार को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले ही महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इसकी जानकारी उसने समीप बैठी अन्य महिला यात्रियों को दी।

इसके बाद बोगी में सवार पुरुष यात्रियों को वहां से हटवा दिया गया। ट्रेन आगरा कैंट स्थित प्लेटफार्म चार पर पहुंची।

महिला ने बच्ची को जन्म दिया। इधर, जानकारी पर रेलवे स्टाफ और चिकित्सक भी पहुंच गए। उन्होंने परीक्षण के बाद महिला को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया।

बच्ची का नाम रखा गति
तूफान एक्सप्रेस में जन्मी बच्ची का नाम रेलवे स्टाफ ने गति रख दिया है। स्टाफ का कहना है कि आगरा कैंट पर ही एक महिला यात्री ने पुत्र को जन्मा था, तब उसका नाम गतिमान रखा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें