फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन है पोंटी का हत्यारा आज बताएगी दिल्ली पुलिस

Sat, 16 Feb 2013 03:50 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पोंटी चड्डा बंधु हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस आज अदालत में आरोप पत्र दाखिल करेगी। अब तक आरोप पत्र दाखिल न करने के लिए अदालत ने दिल्ली पुलिस को शुक्रवार को कडी़ फटकार लगाई थी। अदालत ने अपराध शाखा को शनिवार को हर हाल में आरोप पत्र दायर करने का निर्देश दिया था। मामले में उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के पद से हटाए सुखदेव सिंह नामधारी, उसके पीएसओ सचिन त्यागी सहित 11 अभियुक्त गिरफ्तार और आठ फरार हैं।
विज्ञापन


साकेत स्थित अतिरिक्त मैट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट मुकेश कुमार के समक्ष शुक्रवार को नामधारी सहित 10 अभियुक्तों को पेश किया गया लेकिन जांच अधिकारी ने आरोपपत्र दाखिल नहीं किया। इस पर अदालत ने नाराजगी जताते हुए कहा कि 7 फरवरी को जांच अधिकारी ने 15 फरवरी को आरोप पत्र दाखिल करने का तर्क रखा था। इसी कारण उन्होंने सभी अभियुक्तों की न्यायिक हिरासत अवधि 14 दिन की अपेक्षा मात्र आठ दिन तक बढ़ाई थी।

इस पर जांच अधिकारी ने कहा कि सभी अभियुक्तों के खिलाफ कानूनन तय अवधि 90 दिन में आरोपपत्र दाखिल करने के लिए उनके पास समय है। यह अवधि रविवार को खत्म हो रही है। लेकिन अदालत ने उनके तर्क को खारिज करते हुए कहा कि आपको शनिवार को आरोप पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया जा रहा है आपको इसका पालन करना होगा। अदालत का कड़ा रवैया देख जांच अधिकारी ने कहा कि अदालत का समय खत्म होने से पहले ही आरोपपत्र दाखिल कर दिया जाएगा। इसके बाद अदालत ने सभी अभियुक्तों की न्यायिक हिरासत अवधि दो दिन के लिए बढ़ा दी।
विज्ञापन


पेश मामले के मुताबिक, पुलिस का आरोप है कि नामधारी व उसके साथियों ने पोंटी व हरदीप चड्डा की हत्या का षड्यंत्र रचा था। मामले में नामधारी व सचिन त्यागी के अलावा भूपेंद्र सिंह, उदय राज सिंह, राज पाल सिंह, आनंद सिंह विष्ट, मथुरा सिंह मेहरा, सतनाम सिंह, सिमरनजीत सिंह व जगबीर सिंह अभियुक्त हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें