अरविंद केजरीवाल के चाय से चंदा इकट्ठा करने के मुद्दे को लेकर बीजेपी और आप आमने सामने आ गए हैं। बीजेपी के संबित पात्रा ने इसे प्रधानमंत्री की चाय पर चर्चा की नकल बताते हुए चाय पर खर्चा का नाम दे दिया।
बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि चाय पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आम जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया था, जबकि अरविंद केजरीवाल चाय पर खर्चा कर लोगों की जेब काट रहे हैं।
वहीं संबित पात्रा के इस वार पर पलटवार करते हुए आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सीधे सीधे भाजपा नेताओं को चुनौती दे डाली कि उनकी पार्टी में ऐसा कौन सा नेता है जिसके साथ लोग चाय पीने के लिए तैयार हो जाएं।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप आम जनता से चंदे के रूप में यह रकम ले रही है। जो लोग पार्टियों की नीतियों में विश्वास करते हैं वो इसके लिए तैयार भी हैं। केजरीवाल ने कहा लोग हमारे साथ चाय पीना चाहते हैं। लेकिन लोग भाजपा नेताओं के लिए तैयार नहीं होंगे।
I challenge BJP, if they have got guts, they should disclose where their funds come from: Arvind Kejriwal pic.twitter.com/kFlv8lr1Ul— ANI (@ANI_news) December 27, 2014