फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में यात्रियों ने लोकल ट्रेनें रोकीं, पथराव

Fri, 02 Jan 2015 09:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों की रफ्तार शुक्रवार को कुछ समय के लिए थम गई। हजारों यात्रियों ने अपनी मांगों को लेकर हार्बर और सेंट्रल लाइन रेल सेवा को बाधित कर दिया। उपनगरीय रेल सेवाओं में आ रही तकलीफों के चलते यात्रियों ने ट्रेनों पर पथराव भी किया। हालांकि पुलिस ने रेल सेवा को दोबारा शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह यात्रियों ने पीक हॉवर में भारी हंगामा खड़ा कर रेल मार्ग को बाधित कर दिया ये सभी यात्री सुबह 8.30 बजे सेंट्रल लाइन मौजूद थे और वो बाधित रेल सेवाओं के विरोध में दिवा और मुंब्रा के बीच बने ट्रैक पर बैठ गए। जल्द ही यात्रियों का यह विरोध-प्रदर्शन अन्य हिस्सों में भी फैल गया और घंटो तक जारी रहा।

हर्बर लाइन रेल सेवा को उस वक्त रोकना पड़ा जब मोटरमैन ने सुरक्षा कारणों के चलते ट्रेन चलाने से मना कर दिया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को इन प्रदर्शनकारियों को ट्रैक से हटाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस द्वारा ट्रैक से हटाए जाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनों पर पथराव भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने टिकट विंडो भी तोड़ी

सेंट्रल लाइन पर बनी डोंबीवली स्टेशन की टिकट खिड़की को भी प्रदर्शनकारियों ने अपना निशाना बनाया और इसे तोड़ दिया। प्राप्त खबरों के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने एटीवीएम मशीन को भी ट्रैक पर फेंक दिया था।

इस प्रदर्शन के दौरान कुछ मोटरमैनों को चोटें भी आईं। कुछ मोटरमैन तो यात्रियों के इस व्यवहार के खिलाफ हड़ताल करने की योजना भी बना रहे थे। जब मंत्री एकनाथ शिंदे इन प्रदर्शनकारीयों के गुस्से को शांत करने के लिए वहां पहुंचे तो प्रदर्शनकारी दिवा स्टेशन से एक ट्रेन चलाए जाने की मांग की।

गौरतलब है कि सेंट्रल रेलवे पर ओवर हेड वायर में बाधित विद्युत आपूर्ति के चलते शुक्रवार की सुबह पीक ऑवर के दौरान रेल सेवा बाधित रही। इस उपनगरीय रेल सेवा के नियमित लेट होने के विरोध में यात्री ट्रैक पर उतर गए और प्रदर्शन करने लगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें