लोकसभा में बृहस्पतिवार को उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब राजधानी में देर शाम हुई भारी बारिश से सदन की छत से पानी टपकने लगा और कुछ सदस्यों को अपने स्थान से दूसरी सीटों पर जाना पड़ा।
आम बजट पर चर्चा और शून्यकाल के दौरान लगभग सवा घंटे तक लोकसभा की छत से पानी टपकता रहा और सदन की कार्यवाही चलती रही।
भारी बारिश के कारण देर शाम पौने आठ बजे के करीब अचानक सदन के लगभग बीचोंबीच पानी टपकने लगा। इस पर वहां बैठे एक-दो सदस्यों को अपनी जगह बदलनी पड़ी।