केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) चेन्नई रीजन के दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षा परिणाम आज शाम 04:30 बजे के बाद घोषित किया गया।
सीबीएसई बोर्ड के दसवीं की परीक्षा में इस साल 12 लाख छात्र शामिल हुए हैं। बोर्ड में छात्रों की संख्या अधिक होने की वजह से कुछ क्षेत्रों के परीक्षा परिणाम अलग-अलग घोषित किए जा रहे हैं।
बोर्ड की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक इस वर्ष कुल 12,59,202 लाख परीक्षार्थियों ने दसवीं की परीक्षा दी है, जिसमें 7.93 लाख छात्र और 5.35 लाख छात्र शामिल हुए हैं। बोर्ड ने दसवीं की परिक्षा 01 मार्च से 15 मार्च तक आयोजित की थी।
अमर उजाला की पूरी टीम छात्रों को उनके रिजल्ट के लिए शुभकामनाएं देता है।
छात्र यह रिजल्ट results.amarujala.com पर देख सकते हैं।