फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपह्त हुई किशोरी ने पुलिसकर्मी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Tue, 20 May 2014 12:53 AM IST
Jhajjar
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला पुलिस की एक पीसीआर में तैनात पुलिसकर्मी पर एक किशोरी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस में दर्ज मामले के मुताबिक किशोरी का रविवार रात उसके गांव से पांच युवकों द्वारा घर के बाहर से अपहरण कर लिया गया था। आरोप हैं कि इन युवकों ने भी गाड़ी में उसका शारीरिक शोषण किया।

किसी प्रकार से उन युवकों के चंगुल से छूटकर मदद के लिए जब वह किशोरी पीसीआर कर्मियों के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंची तो उन्होंने उसकी मदद करने के बजाय उसके साथ जबरन दुष्कर्म को अंजाम दिया। परिजनों के मुताबिक किशोरी परेशान हालात में उन्हें गुडगांव से मिली है, जिसके बाद उसने सारे घटनाक्रम की जानकारी दी। फिलहाल, पुलिस की ओर से किशोरी का मेडिकल कराया गया हैं। उधर, अपहरण के इस मामले में पुलिस का नाम जुड़ जाने के बाद विभागीय अधिकारियों में भी हड़कंप सा मचा रहा। पीड़ित पक्ष के परिजन पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगा रहे थे, जिसके चलते उनकी थाना सदर में गरमागरमी भी हुई।
विज्ञापन


मामले को बढ़ता हुआ देख डीएसपी जिला मुख्यालय धीरज कुमार सोमवार रात करीब दस बजे थाना सदर में पहुंचे और उन्होंने स्वयं थाना सदर में मौजूद रहते हुए जांच पड़ताल की। पड़ताल के दौरान उन्होंने विभिन्न पहलुओं पर नजर रखते हुए कार्रवाई को आगे बढ़ाया।
अस्पताल में किशोरी का मेडिकल कराने के लिए साथ आए परिजनों ने बताया कि रविवार रात को उनकी बेटी घर से ताउ के घर में जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान पड़ोस के ही चार-पांच युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और उसे गाड़ी में बैठाकर ले गए।
 किन्हीं हालातों से गुजरते हुए किशोरी आज दोपहर जब परिजनों से मिली तो उसने अपनी बीती रात की कहानी उन्हें सुनाई। मामले में आरोप है कि अपहरण की घटना को अंजाम देने वाले युवकों ने उसका शारीरिक शोषण भी किया और इसी बीच वह किसी प्रकार से उनके चंगुल से छूटने में कामयाब हो गई। किशोरी के मुताबिक जब उसने उनके चंगुल से छूटकर मदद के लिए एक पीसीआर में तैनात पुलिस कर्मियों से फरियाद की तो गाड़ी में मौजूद एक कर्मी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
बताते हैं कि काफी देर बाद जब उसने उनके आगे मान- मनौव्वल की तो वे उसे छोड़ने को राजी हुए।

आरोपियों को बक्शा नहीं जाएगा
डीएसपी जिला मुख्यालय धीरज कुमार का कहना हैं कि जिला पुलिस ने अपहरण का मामला तो दर्ज किया ही हुआ हैं। इसके अलावा जिस प्रकार से बात सामने आई हैं कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण करा दिया गया हैं और रिपोर्ट के आने का इंतजार हैं। उनका कहना हैं कि मामले की सच्चाई तक पहुंचने के लिए गहनता से जांच अमल में लाई जा रही हैं और किसी भी सूरत में दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा।

युवक को गिरफ्तार करने पर हुआ खुलासा
बीती रात जब किशोरी काफी समय तक अपने घर नहंी पहुंची तो उसके परिजनों ने उसकी इधर-उधर काफी तलाश की और उसे ढूंढने का प्रयास भी किया । लेकिन जब उसका कुछ पता नहंी लगा तो आज प्रात: साढ़े 9 बजे वे कुलाना चौकी में पहुंचे। परिजनों का आरोप हैं कि पुलिस ने प्रारंभ से मामले में ढिलाई बरती हैं। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में गांव के एक युवक को अपनी गिरफ्त में लेकर जब कड़ाई से पड़ताल की तो सारे मामले का खुलासा हुआ और अपहरण के इस मामले का रहस्य खुल पाया।
विज्ञापन

जरूरत पड़ी तो पंचायत लगाएंगे
परिजनों के साथ आए गांव के मौजिज व्यक्ति का कहना था कि अगर पुलिस ने आगे इस मामले की जांच में किसी प्रकार की भी ढिलाई बरती तो वे लोग पंचायती स्तर पर इस मामले को जोर-शोर से उठाएंगे और किसी भी सूरत में परिवार के साथ गलत नहीं होने दिया जाएगा।
यह मामला कुलाना चौकी के अंतर्गत आने वाले गांव लोहारी का हैं। अगर जरुरी समझे तो गांव का नाम लगा ले।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें