फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ए राजा के घर से मिला 6 किलो सोना, 20 किलो चांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए राजा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई की ओर से 24 स्थानों पर मारे गए छापे में 1.60 करोड़ रुपये मूल्य का छह किलो सोना मिला।
विज्ञापन


सीबीआई के सूत्रों का कहना है कि बुधवार को तलाशी अभियान में 6 किलों सोने के साथ आभूषण व कीमती पत्थर, 20 किलो चांदी और 200 दस्तावेज बरामद किए गए। सूत्रों ने बताया कि सोने का बड़ा हिस्सा राजा के लॉकर्स और राजधानी दिल्ली में उनके आवास से मिला।

सूत्रों ने कहा कि तलाशी के दौरान सीबीआई टीम को फिक्स डिपॉजिट के बारे में विस्तृत जानकारी मिली है। सीबीआई को आयकर रिटर्न, शेयरों के लेनदेन संबंधी दस्तावेज और इस प्रकार की अन्य सामग्री मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन

सीबीआई को आरोप साबित करने में मिलेगी मदद

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक इस बरामदगी से 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले के आरोपी ए राजा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामलों में आरोप साबित करने में मदद मिलेगी।

इस संबंध में राजा की प्रतिक्रिया जानने के लिए उनसे मैसेज और ई-मेल के जरिए संपर्क की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

सीबीआई के एक अधिकारी के मुताबिक ए राजा के खिलाफ चेन्नई में दर्ज रिपोर्ट में आरोप है कि ए राजा के करीबी सहयोगियों ने अवैध और सदिग्‍ध रूप से धनराशि जुटाई गई है।

बता दें कि सीबीआई टीम ने बुधवार को 2जी स्पेट्रम घोटाले के आरोपी ए राजा के कई ठिकानों पर छापे मारी की, आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई ने छापेमारी अभियान चलाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें