फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित कांवड़ियों को मंदिर में जल चढ़ाने से रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली में दलित कांवड़ियों को मंदिर में जल चढ़ाने से रोक दिया गया। चौधरी तालाब के दलित कांवड़ियों का कहना है कि उन्हें गौरी शंकर मंदिर के पुजारी के बेटे और छोटे भाई ने मंदिर में जल चढ़ाने से रोक दिया।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों ने कांवड़ियों पर डंडों से हमला कर खदेड़ दिया। कांवड़ियों ने उनके हाथों से डंडे छीनकर शोर मचाया तो मोहल्ले के काफी लोग इकट्ठा हो गए।

एसपी सिटी से मिलकर कावड़ियों ने मामले की शिकायत की। उन्होंने कहा है कि वह 16 अगस्त को कछला घाट से गंगा जल लेकर आए और रात नौ बजे प्रेमनगर स्थित गौरी शंकर मंदिर पर पहुंच गए। लेकिन पुजारी के छोटे भाई अग्निहोत्री ने ब्राह्मण का मंदिर बताते हुए उन्हें छोटी जाति का होने के कारण मंदिर पर जल नहीं चढ़ाने दिया। इसको लेकर लोगों में खासा आक्रोश पनप गया।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी ने आरोपों से इनकार किया

कांवड़ियों की शिकायत मिलने पर एसपी सिटी ने जांच इंस्पेक्टर प्रेमनगर को सौंपी है। शिकायत करने वालों में किला इलाके के चौधरी तालाब निवासी ऋषि कुमार दिवाकर, उमेश कुमार, संजय वाल्मीकि, अभय, अमन, शंकर, अर्जुन, जगदीश, दिनेश कुमार, कृष्णा सागर, विजय, राजेश, सोनू, कमल, रचित, दीपक, सचिन आदि हैं।

मामले पर एसपी सिटी समीर सौरभ ने कहा कि शिकायत गंभीर है। इंस्पेक्टर प्रेमनगर को जांच कर चौबीस घंटे के अंदर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

वहीं गौरीशंकर मंदिर के पुजारी गोपाल मिश्रा ने कहा कि दलितों को मंदिर पर जल चढ़ाने से मना करने का आरोप बिल्कुल गलत है। अगर कोई ये बात साबित कर दे कि मैं और मेरे बेटे ने ऐसा कहा है तो जो चोर की सजा वो सजा हमें दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें