फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस्ता सीतलवाड़ के घर और दफ्तर पर CBI का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
जानी मानी समाज सेविका तीस्ता सीतलवाड़ के मुंबई स्थित ऑफिस और आवास पर सीबीआई ने छापा मारा है। यह कार्रवाई गैरकानूनी तरीके से विदेश फंडिंग जुटाने के मामले में उनके एनजीओ के खिलाफ किया गया है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि पिछले हफ्ते ही एजेंसी ने सीतलवाड़ और उनके एनजीओ पर गृह मंत्रालय की इजाजत के खिलाफ विदेश से फंड लेने के मामले में मामला दर्ज किया था।

इसी मामले के तहत मंगलवार की सुबह सीबीआई की टीम सर्च नोटिस के साथ सीतलवाड़ के एनजीओ और ऑफिस पर छापा मारा।
विज्ञापन

तीस्ता की मुश्किलें बढ़ीं

सीबीआई ने फॉरेन कॉन्ट्रिब्यूशन रेग्युलेशन ऐक्ट (FCRA) के तहत केस रजिस्टर किया है। एफआईआर में सीबीआई ने गुलाम मोहम्मद पेशिमाम और तीस्ता के पति जावेद आनंद को भी नामजद किया है। ये दोनों मुंबई के सांताक्रूज स्थित सबरंग कम्यूनिकेशंस एंड पब्लिशिंग के डायरेक्टर हैं।

आपको बता दें कि तीस्ता सीतलवाड़ की एनजीओ गुजरात दंगों के पीड़ितों की मदद करता है। हाल ही में केंद्र सरकार ने ऐसे सभी एनजीओ को गृह मंत्रालय से अनुमति लेने के निर्देश दिए थे जिनको विदेशों से फंडिंग होती है। ऐसा माना जा रहा है कि इसी फंडिंग मामले में सीबीआई ने यह छापेमारी की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें