फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारपोरेट जासूसीः सीबीआई ने कई 'बड़ों' पर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्रालयों से सरकार के अहम फैसलों वाले गोपनीय दस्तावेजों की चोरी के मामले में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर दिल्ली में छह और मुंबई में दो जगहों पर छापेमारी की है।
विज्ञापन


चोरी हुए ज्यादातर कागजात विदेशी निवेश के फैसलों के जुड़े़ थे। इन्हें यहां से उठाकर कॉरपोरेट कंपनियों को पहुंचा दिया जाता था।

सीबीआई के मुताबिक, मुंबई स्थित एक चार्टर अकाउंटेंट (सीए) कई मंत्रालयों के अधिकारियों से मिलीभगत कर सरकार के अहम फैसलों संबंधी कागजात खरीदता था। फिर उसे कॉरपोरेट कंपनी के हाथों बेच देता था।
विज्ञापन

60 लाख की नकदी भी बरामद

इस छापेमारी में सीए के पास से कई मंत्रालयों के जुड़े कागजात और 60 लाख रुपया नकद बरामद किया गया है। साथ ही यहां से लैपटॉप, टैबलेट और हार्ड डिस्क भी कब्जे में ली गई हैं।

सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में वित्त और वाणिज्य मंत्रालयों के दफ्तर में भी तलाशी ली गई है। इसके अलावा कई अधिकारियों के घर भी खंगाले गए। इस मामले में सीबीआई ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में लिए गए लोगों में चार्टर अकाउंटेंट खेमचंद गांधी, विनिवेश और शिकायत विभाग के अवर सचिव अशोक कुमार सिंह और आर्थिक मामलों के विभाग के सेक्शन ऑफीसर लाला राम शर्मा शामिल हैं। सीबीआई के मुताबिक आगे की कार्रवाई जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें