सीबीआई ने बृहस्पतिवार को यूबी समूह के चेयरमैन विजय माल्या से पूछताछ की है। यह पूछताछ आईडीबीआई बैंक से लिए गए नौ सौ करोड़ रुपये के ऋण धोखाधड़ी मामले में की गयी है।
सूत्रों के मुताबिक मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी ने विजय माल्या को नई दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय बुलाया, जहां बैंकिंग सिक्यूरिटीज फ्रॉड सेल की टीम ने उनसे व्यापक पूछताछ की।
वहीं, कंपनी ने मामले में टिप्पणी करने से इनकार किया है। इस संबंध में सीबीआई ने बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस के निदेशक माल्या, कंपनी, एयरलाइंस के मुख्य वित्तीय अधिकारी ए. रघुनाथन और आईडीबीआई बैंक के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।