फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई रेल मंत्री के गिरेबान तक पहुंचने की कोशिश में

Thu, 09 May 2013 01:59 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल घूसकांड में सीबीआई ने 1997 बैच के पंजाब कैडर के आईएएस अफसर और रेल मंत्री पवन बंसल के प्राइवेट सेक्रेटरी राहुल भंडारी से बुधवार को पूछताछ की। भंडारी से पूछताछ के बाद सीबीआई को कई नई जानकारियां मिली हैं।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक सीबीआई के एक सीनियर अफसर ने नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर बताया कि इस घूस कांड में जिसके भी नाम सामने आ रहे हैं, उनसे सीबीआई स्पष्टीकरण मांग रही है।

अब तक की जांच से यह साबित हुआ है कि पवन बंसल के भांजे विजय सिंगला की राहुल भंडारी सहित रेल मंत्रालय के दो और अधिकारियों से लगातार बातचीत होती थी।

सूत्रों के अनुसार, रेल मंत्री ने पिछले छह महीनों में जिन पदों पर भर्तियां की हैं, उनसे जुड़े दस्तावेजों की जांच सीबीआई कर रही है।

रेल घूसकांड में जांच के दायरे में रेल मंत्री पवन बंसल भी हैं, जिनसे कभी भी सीबीआई पूछताछ कर सकती है।

रेल मंत्री का ऑफिस जांच के घेरे में
रेलवे घूसकांड मामले में अब रेल मंत्री पवन बंसल का आफिस सीबीआई जांच के घेरे में आने वाला है। मामले की प्राथमिक जांच के बाद आफिस में गड़बड़ी की आशंका व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि मामले में सीधे तौर पर बंसल के जुड़े होने का सबूत अब तक नहीं मिल सका है।

बंसल से भी इस संबंध में स्पष्टीकरण लिया जाएगा। सीबीआई अभी 1000 से अधिक फोन कॉल्स की जांच कर रही हैं। जिसमें आफिस के अधिकारियों के संलिप्त होने का पता चला है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें