फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के सिपहसालार से पूछताछ

Sun, 13 Oct 2013 09:07 AM IST
एजेंसी/दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
2004 के चर्चित इशरत जहां फर्जी मुठभेड़ मामले में सीबीआई ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी अमित शाह से पूछताछ की है।
विज्ञापन


जांच एजेंसी ने यह पूछताछ आईपीएस अधिकारी डीजी वंजारा के उस दावे के बाद की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि तत्कालीन मोदी सरकार मुठभेड़ के दौरान पुलिस की हर कार्रवाई पर नजर रख रही थी।

हालांकि, जांच एजेंसी ने पूछताछ के बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। मुठभेड़ के वक्त गुजरात पुलिस की अपराध शाखा में उपायुक्त के रूप में तैनात वंजारा ने हाल ही में जेल से लिखी चिट्ठी में दावा किया था कि 2004 में इशरत जहां और उसके तीन दोस्तों के खिलाफ पुलिस की हर कार्रवाई के बारे में तत्कालीन गृह मंत्री अमित शाह को जानकारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में मोदी सरकार की ओर से निर्देश दिए जा रहे थे। इस समय यूपी भाजपा के प्रभारी शाह के खिलाफ सोहराबुद्दीन और तुलसीराम प्रजापति मुठभेड़ मामले में आरोपपत्र दायर किए गए हैं। 2010 में मामले में गिरफ्तार शाह इस समय जमानत पर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें