नोएडा-ग्रेटर नोएडा-यमुना एक्सप्रेस वे के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह के जूनियर सहायक रमनेंद्र ने सीबीआई की पूछताछ में पैसे के लेनदेन के संबंध में कई अहम खुलासे किए हैं।
रमनेंद्र नोएडा का असिस्टेंट प्रोजेक्ट इंजीनियर है जिसे सीबीआई ने इस महीने की शुरुआत में पूछताछ के लिए बुलाया था। रमनेंद्र यादव सिंह को सीधे रिपोर्ट करता था।
सूत्रों के मुताबिक अफसरशाही और राजनीतिक स्तर पर पैसे के लेनदेन की इंट्री बड़ी बारीकी से एक डायरी में की जाती थी जिसे आयकर विभाग (आईटी) ने अपनी छापेमारी में बरामद किया था। सूत्रों ने बताया कि डायरी की आमद रफत रमनेंद्र के हाथों ही होती थी।
रमनेंद्र में सीबीआई को बताया है कि किस तरह बिल्डरों और ठेकेदारों से पैसे लिए जाते थे और उसे आगे कहां पहुंचाया जाता था। डायरी में कई कोड में इंट्री की गई है जिसका ब्यौरा देने में यादव सिंह आनाकानी कर रहा है।