फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: जमीन से निकले 2 करोड़ रुपए

Mon, 22 Dec 2014 02:06 PM IST
मनीष शांडिल्य/बीबीसी हिंदी डॉट कॉम
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के जमुई जिले के तीन गांवों से पुलिस ने एक करोड़ 77 लाख से अधिक की नकद राशि बरामद की है। पुलिस के अनुसार यह धन जमीन के अंदर दबा कर रखी गई थी।
विज्ञापन


बरामदगी के संबंध में जिले के पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इसी साल 20 सितंबर को एचडीएफसी बैंक का चार करोड़ रुपये से भरा एक कंटेनर गुम हो गया था।

पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि यह कंटेनर कोलकाता में बैंकों को सेवाएं मुहैया कराने वाले एक सिक्योरिटी एजेंसी के कैश वैन से गुम हुआ था। बरामद रकम उसी गुम हुई राशि का हिस्सा है।
विज्ञापन


जांच-पड़ताल के बाद यह बात सामने आई कि यह कंटेनर कैश वैन से कोलकाता के डलहौजी इलाके के आस-पास कहीं गिरा था।

कोलकाता में करते थे मजदूरी

पड़ताल में पुलिस को यह सुराग हाथ लगा कि कंटेनर बिहार के कुछ मज़दूरो के हाथ लगा था जो वहीं फुटपाथ पर काम करते थे। ये मजदूर बिहार के जमुई जिले के रहने वाले थे।
विज्ञापन


इसके बाद कोलकाता और जमुई पुलिस की संयुक्त छापेमारी में यह राशि बरामद की गई। जमुई पुलिस अधीक्षक के अनुसार इस घटना के सिलसिले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें