फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू शर्मसार, प्रोफेसर पर छेड़खानी का केस

Sat, 31 Jan 2015 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू के प्रबंध शास्त्र की छात्रा ने शुक्रवार को प्रो. सतीश चंद्र सिंह के खिलाफ छेड़खानी का आरोप लगाते हुए लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया। छात्रा का आरोप है कि 27 जनवरी को प्रोफेसर ने उसे अपने केबिन में बुलाया। बातचीत के दौरान ही वे छेड़खानी करने लगे। वह विरोध करते हुए बाहर निकल गई। विश्वविद्यालय स्तर से कार्रवाई न होने पर उसने पुलिस में शिकायत की।
विज्ञापन


झारखंड के बोकारो की रहने वाली छात्रा बीएचयू के प्रबंध शास्त्र संकाय में पढ़ाई कर रही है। 27 जनवरी को क्लास खत्म होने के बाद प्रो. सिंह ने उसे अपने केबिन में बुलाया। आरोप है उन्होंने छात्रा से छेड़खानी की। छात्रा का कहना है उसने इसकी शिकायत विश्वविद्यालय प्रशासन से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

अगले दिन वह थाने तक भी गई लेकिन संकोच की वजह से बिना शिकायत किए लौट आई। शनिवार की शाम वह अपनी दो अन्य सहेलियों के साथ लंका थाने पहुंची।

थाने पर उस समय सीओ भेलूपुर आलोक जायसवाल बैठे थे। उन्होंने छात्रा से उसकी परेशानी पूछी।

छात्रा के पूरी बात बताने पर सीओ के निर्देश आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया। सीओ का कहना है मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच में दोषी मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें